महात्मा गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं : कांग्रेस
बोकारो : महात्मा गांधी को अपमानित करने के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की तर
बोकारो : महात्मा गांधी को अपमानित करने के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से कांग्रेसियों ने समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। अंसारी ने कहा कि देश के प्रति उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यूपी में कुछ दिनों पहले गांधी के प्रति अनादर प्रकट किया गया था। उसी के विरोध में धरना दिया गया।
राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर गोली चलाना यह भारत देश का अपमान है। कांग्रेस पार्टी घटना में शामिल लोगों पर अविलंब कार्रवाई की भी मांग करती है। मौके पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, बीडी मिश्रा, जवाहरलाल महथा, उमेश प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार, साधु शरण गोप, विमल कृष्ण चौबे, एबी राय, सुशील झा, निजाम अंसारी, लालमोहन लायक, कौशल किशोर, दीनानाथ पांडे, प¨रदा ¨सह, कमरुल हसन, रघुनाथ महतो, शंकर महतो, जमील अख्तर, आशा देवी, अशोक सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।