कांग्रेसियों ने दी पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
पुलवामा में शहीद जवानों को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को गांधी चौक सेक्टर चार में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उपस्थित कांग्रेसियों ने जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की।
संवाद सहयोगी, बोकारो: पुलवामा में शहीद जवानों को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को गांधी चौक सेक्टर चार में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उपस्थित कांग्रेसियों ने जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस घटना का जो भी साजिशकर्ता है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की जरूरत है। देश के जवानों पर भारतवासियों को गर्व है। बॉर्डर पर खड़े जवानों को हम सलाम करते हैं। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी, मनोज कुमार, सुशील कुमार झा, लालमोहन लायक, डॉक्टर परिदा सिंह, उमेश प्रसाद गुप्ता, मनोज राय, जुबिल अहमद, राकेश राय, इश्तियाक अहमद, मुसरत जवी, विश्वनाथ चौधरी, अब्दुल गफ्फार, बालेश्वर सिंह राठौर, अब्दुल बारिक ,एहसान खान, परवेज आलम, फजले इमाम, हसनुल्लाह अंसारी, मुस्लिम अंसारी आदि उपस्थित थे।