तिरंगा मार्च से लोगों में होगा देशभक्ति का संचार
कांग्रेस सेवा दल की बैठक शुक्रवार को सेक्टर-4 कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर तिरंगा मार्च के व्यवस्थापक साधु शरण गोप ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल की ओर से 9 अगस्त को तिरंगा मार्च से लोगों के अंदर देशभक्ति का संचार होगा।
जागरण संवाददाता, बोकारो: कांग्रेस सेवा दल की बैठक शुक्रवार को सेक्टर-4 कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर तिरंगा मार्च के व्यवस्थापक साधु शरण गोप ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल की ओर से 9 अगस्त को तिरंगा मार्च से लोगों के अंदर देशभक्ति का संचार होगा। कहा कि क्रांति दिवस का महत्व आजाद भारत में भी प्रासंगिक है। इसी उद्देश्य को कांग्रेस सेवा दल की ओर से राष्ट्रव्यापी तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया है। कांग्रेस नेत्री डॉ. परिदा सिंह ने कहा कि क्रांति दिवस के दिन अमर शहीदों ने जो देश के लिया जो शपथ लिया था, उस शपथ को आधुनिक पीढ़ी को लेने की आवश्यकता है। तभी भारतीय संस्कृति के मूल्य को बरकरार रखा जा सकेगा। मौके पर नरेश प्रसाद सिंह, नारायण चंद्र महतो, डॉ. मिथिलेश सिन्हा, विमल कृष्ण चौबे, रघुनाथ महतो, कैलाश गिरी, हसनुल्लाह अंसारी, विजय पाल, स्वरूप दत्ता आदि उपस्थित थे।