मोदी सरकार से जनता का मोहभंग : जयमंगल
सुरही (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के चिरुडीह पंचायत के तरवाजोरिया में नावाडीह प्रखंड कांग
सुरही (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के चिरुडीह पंचायत के तरवाजोरिया में नावाडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार जयमंगल ¨सह ने कहा कि लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए सेना को सशक्त करना पड़ता है। देश भर में मोदी सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। पूरे देश में जनता के दिलों में कांग्रेस की शासन व्यवस्था बसने लगी है। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, किसान मजदूर के जिलाध्यक्ष महावीर महतो, प्रखंड सचिव तिलक तुरी, पंसस किरण देवी सहित सुल्तान दाढ़ी, खेमलाल ठाकुर, जितेंद्र रविदास, प्रकाश दास, कैलाश गिरि, सुखदेव सेठ, सुनीता देवी, चितरंजन चौहान, रहमान अंसारी, डीके ¨सह, राजकुमार महतो, अनवर अंसारी आदि मौजूद थे।