Move to Jagran APP

महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है सरकार: रघुवर

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि महिलाओं को लकड़ी से खाना बनाने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाया है। दो महीने के भीतर राज्य में बिजली संकट दूर हो जाएगा।

By Edited By: Published: Sun, 20 May 2018 07:55 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 03:53 PM (IST)
महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है सरकार: रघुवर
महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है सरकार: रघुवर

कसमार/बोकारो, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अब तक गोमिया विधानसभा क्षेत्र को पिछड़ा बना रहा। पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली बहुमत की सरकार बनी और गोमिया समेत राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों में त्वरित विकास होने लगा। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। पैसा व शराब बांटकर युवाओं को वोट के खरीददार बर्बाद कर रहे हैं। वे रविवार को खैराचातर में भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विकास के मामले में देश में दूसरे नंबर है। 2019 तक यह नंबर एक की श्रेणी में खड़ा होगा। सिर्फ गोमिया में 750 करोड़ की योजनाओं पर काम शुरू हुआ। अगले दो वर्षों में हमारी किसी मां-बेटी को चापाकल के पास पानी के लिए खड़ा नहीं होना होगा। महिलाओं को लकड़ी से खाना बनाने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाया है। दो महीने के भीतर राज्य में बिजली संकट दूर हो जाएगा।

पैसा देकर वोट खरीदने की कोशिश
चुनाव में विपक्षी पार्टियों स्वार्थ के लिए गठबंधन बनाकर उपचुनाव लड़ रहे हैं। यहां की जनता का वोट पैसा देकर खरीदना चाहते हैं। इस पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। गोमिया की जनता गरीब हो सकती है लेकिन उसका मोल कोई नही लगा सकता है। कसमार की धरती पर कई स्वतंत्रता सेनानी हुए है।

सभा को गिरीडीह के सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, खिजरी के विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, अमित कुमार यादव, आदित्य साहू, गणेश मिश्र, लक्ष्मण नायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो, डॉ प्रहलाद वर्णवाल, जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, वाणेश्वर महतो, छोगालाल सिंह, युदनंदन जायसवाल, आनंद महतो, शांतिलाल जैन ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.