Move to Jagran APP

सीएम ने पूर्व मंत्री के निधन पर जताया शोक

जागरण संवाददाता बोकारो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर पूर्व मंत्री अकलू राम महतो के

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 10:28 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 10:28 PM (IST)
सीएम ने पूर्व मंत्री के निधन पर जताया शोक
सीएम ने पूर्व मंत्री के निधन पर जताया शोक

जागरण संवाददाता, बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर पूर्व मंत्री अकलू राम महतो के निधन पर शोक जताया है। सीम ने लिखा है कि संयुक्त बिहार के समय बिहार सरकार के मंत्री एवं बोकारो के विधायक अकलू राम महतो के निधन की खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करें। इसी प्रकार झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी व नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने भी अकलू राम महतो के निधन पर शोक प्रकट किया है। वहीं विधायक अमर कुमार बाउरी, विधायक लंबोदर महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक समरेश सिंह, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, चास के निवर्तमान मेयर भोलू पासवान ने भी अकलू राम महतो के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि बोकारो व झारखंड ने एक अच्छे नेता को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

loksabha election banner

बंद रही चास की दुकानें

चास: पूर्व मंत्री अकलू राम महतो के निधन से चास बाइपास रोड व तेलीडीह के अधिकतर दुकानें बंद रही। उनके निधन के सूचना मिलने पर आज शुक्रवार को तेलीडीह व्यवसायी संघ ने सभी दुकानों को शोक बंद कर दिया। पूर्व मंत्री के निधन ने व्यवसायियों ने शोक प्रकट करते हुए दुकानों को बंद रखकर श्रद्धाजंलि दी।

---

पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को पैतृक घर में रख दी श्रद्धांजलि : पूर्व मंत्री अकलू राम महतो के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को महाल स्थित चिटाही पैतृक गांव में रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। अकलू राम महतो का जन्म चिटाही में हुआ था। इसके बाद वे परिवार सहित चौउरा में आकर बस गए। उनके पार्थिव शरीर को बाइपास स्थित कार्यालय में भी कुछ देर रखा गया। पूर्व मंत्री को विधायक लंबोदर महतो, अमर बाउरी, पूर्व मंत्री समरेश सिंह, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, गाण्डेय के पूर्व विधायक प्रणव वर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित लाल सिंह, सपा नेता मुमताज अली, विधायक प्रतिनिधि माथुर मंडल, राजद नेता बहाुदर सिंह यादव, राजकिशोर सिंह, राणा गोप, धनजी सिंह यादव, संजय सोनी, मानव सेवा समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सचिव खिरोधर महतो, संरक्षक भूतनाथ माहथा, लालदेव गोप, आरपी सिन्हा, राखाल गोप सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, समाजिक संगठनों ने पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.