बच्चों ने ली क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की शपथ
फुसरो (बेरमो) : फुसरो स्थित रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल (आरडीपीएस) के बच्चों ने क्षेत्र को स्वच्
फुसरो (बेरमो) : फुसरो स्थित रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल (आरडीपीएस) के बच्चों ने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की शपथ ली। स्वच्छ भारत अभियान जनजागरण के राष्ट्रीय प्रचारक ¨बदुभूषण दुबे ने बच्चों को शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत एवं समृद्ध भारत बनाने पर जोर दिया। कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए। मुख्य रूप से 7 प्रकार के पौधे लोग जरूर लगाएं। उनमें पीपल, बरगद, आंवला, नीम, आम, अर्जुन एवं तुलसी शामिल हैं।
प्राचार्य गीता भारती ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घर व आसपास के स्थान को स्वच्छ रखें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। झारखंड प्रदेश स्वच्छ भारत अभियान के सहसंयोजक अमरेंद्र ¨सह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंटी कुमार ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद किशोर ने किया। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में गुरुचरण महतो, दिलीप तिवारी, बाला राम, रवींद्र कुमार राम, अर्चना कुमारी, राधा दता, लता चक्रवर्ती, नागेश्वरी कुमारी, उषा ठाकुर, सोनाली ¨सह, ज्योति सिन्हा, प्रतिभा सिन्हा, आशा इग्नासुस, पूर्णिमा कुमारी, सुष्मिता चक्रवर्ती, जागृति ¨सह, ब्यूटी ¨सह, खुशबू कुमारी, समीर आलम, ओमप्रकाश महतो, मनोज कुमार, बृजेंद्र कुमार कंठ, डीलचंद महतो, सरस्वती ¨सह, उर्मिला कुमारी, रवींद्र प्रसाद महतो आदि मौजूद थे।