Move to Jagran APP

बोकारो ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष बने अशोक

जैनामोड़ : बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टैंड में सोमवार को बोकारो ऑटो रिक्शा चालक संघ

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 07:22 PM (IST)
बोकारो ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष बने अशोक
बोकारो ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष बने अशोक

जैनामोड़ : बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टैंड में सोमवार को बोकारो ऑटो रिक्शा चालक संघ का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर अशोक यादव चुने गए, वहीं महासचिव पद पर मोहम्मद अलाउद्दीन निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए जहेंद्र ¨सह विजयी रहे। दो वर्षो से अशोक यादव बोकारो ऑटो रिक्शा चालक संघ का अध्यक्ष बने रहे हैं।

loksabha election banner

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि संघ में शामिल सभी चालकों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाना हमलोगों का मुख्य उद्देश्य है। अगर चालकों को किसी तरह की दिक्कत होती है, तो संघ हमेशा सहयोग करेगी। यात्रियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चालकों ने मिठाई दिखाकर खुशी का इजहार किया।

मौके पर भगवान झा, सुभाष यादव, राजेश गुप्ता, संजय यादव, असगर खान, मदनमोहन ¨सह, अवध किशोर ¨सह, जवाहरलाल झा, शशि भूषण ¨सह, कमलेश दूबे, इकबाल अंसारी, सुधीर शर्मा, इंद्रमणि यादव, विकास कुमार, कमलेश यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.