संग्रहित मिट्टी को भेजा जाएगा राज्य मुख्यालय
जरीडीह : जरीडीह प्रखंड सभागार में बीडीओ सदानंद महतो के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों से संग
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 07:23 PM (IST)
जरीडीह : जरीडीह प्रखंड सभागार में बीडीओ सदानंद महतो के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों से संग्रहित मिट्टी को एक कलश में भरकर जिला मुख्यालय भेजा गया। बीडीओ ने बताया कि रांची में बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण को लेकर मिट्टी संग्रह का अभियान पूरे राज्य चलाया गया है। इस मिट्टी को बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण में लगाया जाएगा। मौके पर सीओ सुरेंद्र कुमार, उपप्रमुख रामाकांत महतो, जेएसएस मोहनलाल ठाकुर, जेई तेजनारायण राम, कमल महतो, मुखिया टीना देवी, पवन रजवार, निमाई कुंभकार, धीरेंद्र कपरदार मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें