Move to Jagran APP

प्रभु यीशु ने लोगों को पढ़ाया मानवता का पाठ

बोकारो : रोमन कैथलिक चर्च की ओर से संत मेरीज चर्च सेक्टर चार में क्रिसमस गैद¨रग का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 09:23 PM (IST)
प्रभु यीशु ने लोगों को पढ़ाया मानवता का पाठ
प्रभु यीशु ने लोगों को पढ़ाया मानवता का पाठ

बोकारो : रोमन कैथलिक चर्च की ओर से संत मेरीज चर्च सेक्टर चार में क्रिसमस गैद¨रग का आयोजन किया गया। अतिथि फादर आइसी मैथ्यू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तीस साल की उम्र में प्रभु यीशु ने यहूदी धर्म का एक नया रूप प्रचारित करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर केवल एक ही है। वह साक्षात प्रेमरूप है। ईश्वर सबको प्यार करता है। इंसान को क्रोध में बदला नहीं लेना चाहिए और क्षमा करना सीखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे ही ईश्वर के पुत्र हैं। वे ही मसीह हैं और स्वर्ग और मुक्ति का मार्ग हैं। प्रभु ने लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। क्रिसमस लोगों को आपस में मिलजुल कर रहना सिखाता है। फादर जार्ज चेटाडी व फादर जय प्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने क्रिसमय की महत्ता पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

प्रभु यीशु की महिमा का किया बखान

बोकारो इस्पात नगर के विभिन्न सेक्टर की टीम के सदस्यों ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने गीत के माध्यम से प्रभु यीशु की महिमा का बखान किया। सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार दिया। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मतियस हेम्ब्रम, सिमोन सोरेन, वी केरोबिन, ए बंकिरा, विक्टोरिया कंडुलना, गुड़िया, रजिता एक्का आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.