CISF कर्मियों की दिवाली होगी रोशन, हर जवान को मिलेंगे ₹7000
CISF Personnel Bonus: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों को दीपावली के अवसर पर 7,000 रुपये का बोनस मिलेगा, ...और पढ़ें

आतंकियों से निपटने की तैयारी के तहत मॉक ड्रिल करतीं सीआईएसएफ की महिला जवानें।(फाइल फोटो)
HighLights
सीआइएसएफ कर्मियों को दीपावली पर 7,000 रुपये बोनस की घोषणा।
कांस्टेबल से इंस्पेक्टर स्तर के 1.5 लाख जवान होंगे लाभान्वित।
बोनस का भुगतान 5 नवंबर 2026 को बैंक खातों में होगा।
जागरण संवाददाता, बोकारो। दुर्गा पूजा और दीपावली के अवसर पर केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों में कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की परंपरा रही है। कोल इंडिया, सेल और रेलवे जैसे संस्थानों में बोनस की घोषणा हो चुकी है, वहीं कोल इंडिया के कर्मचारियों को बोनस का भुगतान भी किया जा चुका है।
ऐसे में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अधिकारियों और जवानों को भी त्योहार के अवसर पर बोनस की घोषणा हुई है। कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक को बोनस का लाभ मिलेगा। इसस Bokaro Steel Plant( BSL) सहित अन्य इकाई के डेढ़ लाख जवान लाभान्वित होंगे।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआइएसएफ के अधिकारी व जवानों को दीपावली के अवसर पर सात हजार रुपये बोनस दिया जाएगा। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए देय होगी। रकम का भुगतान 5 नवंबर 2026 को उनके बैंक खाता में अदा कर दी जाएगी।
इससे बीएसएल बोकारो, बीसीसीएल धनबाद, सीसीएल करगली, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, ललपनिया सहित अन्य इकाई के लगभग डेढ़ लाख सीआइएसएफ के कर्मी लाभान्वित होंगे। बोनस के हकदार कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी ही होंगे, जिन्हें उनके वर्तमान बोनस की राशि सात हजार रुपये में आंशिक कटौती कर 6,908 रुपये एक समान दी जाएगी।
सीआइएसएफ दिल्ली मुख्यालय की ओर से बोनस भुगतान की सभी विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राजपत्रित अधिकारियों को बोनस का लाभ नही दिया जाएगा। बीएसएल बोकारो इकाई में लगभग 14 सौ बल सदस्य व अधिकारियों को बोनस का लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त एयरपोर्ट सेक्टर, परमाणु उर्जा संस्थान, मेट्रो स्टेशन, बंदरगाह, अंतरिक्ष संस्थान, संसद भवन तथा औद्योगिक संस्थानों की इकाई में कार्यरत 1.49 लाख सीआइएसएफ के कर्मी इस बोनस का लाभ उठाएंगे।
यह भी पढ़ें- धनबाद में कोयला चोरी और अवैध खनन पर CISF सख्त, ड्रोन से निगरानी के बीच 14 ठिकानों पर छापेमारी
यह भी पढ़ें- अवैध कोयला खनन पर CISF का शिकंजा: हजारीबाग, लातेहार, चतरा में बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों का हंगामा
