विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो में CISF की ASI 'लव जिहाद' का शिकार: न्यूड फोटो की धमकी देकर की शादी, अब धर्म बदलने का दबाव

By Arvind Kumar Singh Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Tue, 05 May 2026 05:18 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2026 06:21 PM (IST)

Bokaro News: एक अंतरराष्ट्रीय महिला एथलीट को प्रेम जाल में फंसाकर, सीआईएसएफ में नौकरी के बाद ब्लैकमेल कर शादी की ...और पढ़ें

लव जिहाद की शिकार सीआईएसएफ की महिला एएसआई। ( प्रतीकात्मक फोटो-एआइ)

लव जिहाद की शिकार सीआईएसएफ की महिला एएसआई। ( प्रतीकात्मक फोटो-एआइ)

HighLights

  1. अंतर्राष्ट्रीय महिला एथलीट को प्रेम जाल में फंसाया गया।

  2. सीआईएसएफ नौकरी के बाद ब्लैकमेल कर शादी की।

  3. पति ने धर्म परिवर्तन और मारपीट का दबाव बनाया।

जागरण संवाददाता, बोकारो। CISF Woman ASI Alleges Love Trap: सीआईएसएफ की एक महिला एएसआई लव जिहाद की शिकार हुई है। धर्म छुपाकर गोरखपुर के रहने वाले आफताब आलम ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया। आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी की। अब धर्म परिवर्तन करने के बाद दबाव बनाए हुए है।

महिला एएसआई ने झारखंड के बोकारो जिले की पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बोकारो महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के पति को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है। 

भोपाल में हुई मुलाकात

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2009 में वह 14 वर्ष की थी। वह उस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक खिलाड़ी के रूप में भोपाल के एक स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही थी। वहीं, उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी राजू नामक युवक से हुई।

आरोप है कि युवक ने उससे बातचीत शुरू की और बिना बताए हॉस्टल तक आने लगा। शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी अपने पास रख लीं।

वर्ष 2016 में सीआईएसएफ में नौकरी लगने के बाद आरोपी ने उससे शादी के लिए आधार कार्ड मांगा। वह उसे गाजियाबाद के मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय ले गया, जहां कथित रूप से उसका उपनाम बदलकर आलम कर दिया।

वायरल करने की धमकी देकर कराई शादी

जब महिला ने शादी से इनकार किया, तो आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। इसी दौरान उसे पता चला कि राजू का असली नाम आफताब आलम है।

डर के कारण उसने उससे शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके नाम पर जबरन लोन भी लिया। दोनों की एक बेटी भी है।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे अक्सर मारता-पीटता था, पूजा-पाठ नहीं करने देता था और लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था।

वह जन्नत में जाने जैसी बातें कहकर उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर करता था। महिला का यह भी कहना है कि उसकी अनुपस्थिति में उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की जाती थी, जिसके प्रमाण उसके पास हैं।

महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। उसने यह भी दावा किया कि उसका पति अन्य महिलाओं का भी धर्म परिवर्तन करा चुका है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बासी दूध पीने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, जांच में बैक्टीरियल संक्रमण की आशंका

यह भी पढ़ें- झारखंड में सज-धज कर बैठी रही दुल्हन, दूल्हा नहीं लाया बरात; महुआ का पेड़ बना शादी टूटने की वजह