Move to Jagran APP

मुखियाओं ने की हड़ताल की घोषणा

फोटो : 12 बीईआर 20 संस, नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के सभी मुखिया ने सोमवार को नाव

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 09:25 PM (IST)
मुखियाओं ने की हड़ताल की घोषणा
मुखियाओं ने की हड़ताल की घोषणा

फोटो : 12 बीईआर 20

loksabha election banner

संस, नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के सभी मुखिया ने सोमवार को नावाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में जुटकर कलमबंद हड़ताल करने की घोषणा की। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रामपुकार प्रसाद ने कहा कि 15 नवंबर को जब झारखंड राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, तब नावाडीह प्रखंड के सभी मुखिया सरकार की गलत नीतियों के विरोध में कलमबंद हडताल करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पंचायती राज व्यवस्था को दिनोंदिन कमजोर करती जा रही है। कंजकिरो पंचायत के मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन ने कहा कि ग्राम विकास समिति एवं आदिवासी विकास समिति गठन कर सरकार ने पंचायती व्यवस्था को कमजोर करने का काम किया है। मौके पर लालजी महतो, कमरुल अंसारी, देवानंद महतो, लालजी महतो, सुरेश महतो, भेखलाल महतो, रणविजय ¨सह, टुपली देवी, सुखमति देवी, मानस तुरी आदि मुखिया उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.