चास आंनद मार्ग आश्रम में तालाबंदी का मामला सलटा
चास चास प्रभात कॉलोनी आंनद मार्ग आश्रम में दो पक्षों के बीच विवाद के कारण तालाबंदी का मामला
चास: चास प्रभात कॉलोनी आंनद मार्ग आश्रम में दो पक्षों के बीच विवाद के कारण तालाबंदी का मामला अब सलटा लिया गया है। दोनों पक्षों को थाना बुलाकर मेयर भोलू पासवान की उपस्थिति में समझौता कराया गया। स्थायी रूप से आश्रम में एक आदमी को डिपूट करने का आदेश दिया गया। ताकि श्रद्धालु को आश्रम आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। बता दें कि आंनद मार्ग की ओर से प्रभात कॉलोनी में संचालित आंनदमार्ग जागृति सह ध्यान मंदिर आश्रम में भुक्ति प्रधान के पद को लेकर दो गुटों का विवाद हो गया था। पूर्व भुक्ति प्रधान के समर्थकों ने मनमानी का आरोप लगाकर आश्रम में ताला जड़ दिया था। भुक्ति प्रधान का चुनाव तीन वर्ष के लिए होता है। दिवाकर यादव को दो बार भुक्ति प्रधान के पद पर रहे। वर्ष 2019 में शिव कुमार श्रीवास्तव को नया भुक्ति प्रधान नियुक्त किया गया। जिसके बाद ही दोनों गुट के बीच विवाद शुरू हो गया। पूर्व भुक्ति प्रधान आश्रम समय पर नहीं खोलने का आरोप लगा रहे थे। आज दोनों पक्षों को बुलाकर थाना में समझौता किया गया। आश्रम में स्थायी रूप से एक आदमी प्रतिनियुक्त किया जाएगा।