शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा
बोकारो : सरस्वती विद्या मंदिर तीन सी में अभिप्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य मृत्युंजय
बोकारो : सरस्वती विद्या मंदिर तीन सी में अभिप्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य मृत्युंजय सहाय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है। इसके बिना मानव जीवन अधूरा है। इसलिए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना चाहिए। विद्यार्थियों को शिक्षा का मोल समझाना चाहिए। इन्हें नैतिकता का बोध कराना चाहिए। इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने विद्या भारतीय अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की कार्य प्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया। अंकिता ठाकुर, प्रिया, सिमरन व रिया ने स्वागत गान पेश किया। प्रभारी शेषनाथ ¨सह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा व अपूर्वा ने किया।