चंद्रप्रकाश के नामांकन में शामिल होंगे सीएम
जरीडीह गिरिडीह लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दा
जरीडीह : गिरिडीह लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन में सुबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित अन्य नेता शामिल होंगे। इसके बाद दो बजे दिन में एक चुनावी सभा को भी मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। सभा जैनामोड़ स्थित उच्च विद्यालय बांधडीह के खेल मैदान में होगी। चुनावी सभा स्थल का रविवार को सूबे के मंत्री सह गिरिडीह लोस के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी, बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने जायजा लिया। चंद्रप्रकाश ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा के साथ पूरे झारखंड की 14 की 14 सीट पर जीत तय है। मौके पर मनोज जैन, हिमांशु कुमार महतो, रंजीत कुमार, काशीनाथ सिंह,आशीष पाल, अश्विनी महतो, विनोद कश्यप, नरेंद्र महतो, अमर लाल महतो, शिवशंकर महतो, डॉ. एसके विश्वास, रंजीत वर्णवाल, सुभाष चंद्र महतो उपस्थित थे।