बीएड कॉलेज के छात्रों ने लिया मतदान करने का संकल्प
दुग्दा चंद्रपुरा प्रखंड के करमाटांड़ स्थित स्वामी विवेकानंद शिक्षक प्रशिक्षक बीएड कॉलेज में
दुग्दा : चंद्रपुरा प्रखंड के करमाटांड़ स्थित स्वामी विवेकानंद शिक्षक प्रशिक्षक बीएड कॉलेज में प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई। बीडीओ सुदर्शन मुर्मू ने कहा कि मतदान नागरिक का मौलिक अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग कर हम लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने वोट का प्रयोग करे और अपने घर के आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। सीओ दीप्ति प्रियंका कुजूर ने कहा कि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए वोट अवश्य करना चाहिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर बीएड कॉलेज के प्राचार्य सुरेश राम, कॉलेज डायरेक्टर मुखलाल महतो, सीआई रवींद्र वर्णवाल, मनोज पाल, मुंशी लाल महतो, मो. जहांगीर उपस्थित थे।