अपने मताधिकार का जरूर करें प्रयोग
बोकारो आदर्श विद्या मंदिर चास में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य चिन्मय
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 07:48 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 07:48 PM (IST)
बोकारो : आदर्श विद्या मंदिर चास में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य चिन्मय घोष ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों के अभिभावकों से मतदान में जरूर भाग लेने की अपील की गई। बताया गया कि भारत विश्व का सबसे वृहद लोकतांत्रिक देश है। मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं। मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इससे देश की लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत होगा। देश में सबल सरकार का गठन होगा। इस दौरान शिक्षक व शिक्षिकाओं ने पहले मतदान फिर जलपान करने का संकल्प लिया। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें