विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो में मोबाइल टॉर्च के भरोसे हो रहा अंतिम संस्कार, श्मशान घाट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव

Published: Wed, 29 Apr 2026 01:48 PM (IST)

बोकारो के नूतनडीह स्थित विशू घाट पर रोशनी की व्यवस्था न होने से लोगों को मोबाइल टॉर्च या वाहनों की हेडलाइट के सहारे शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ता है।

तातरी दामोदर नदी तट विशुघाट में मोबाइल टाॅर्च के सहारे शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर लकड़ी काटते लोग

तातरी दामोदर नदी तट विशुघाट में मोबाइल टाॅर्च के सहारे शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर लकड़ी काटते लोग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जैनामोड़ (बोकारो)। तातरी उत्तरी पंचायत क्षेत्र नूतनडीह गांव से उत्तर दामोदर नदी तट पर में बने मोक्षधाम विशू घाट पर लाइट की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए यहां आने वाले लोगों को अक्सरां इसकी कमी खलती है।

लोग मजबूरन मोबाइल की लाइट, टार्च या फिर बाइक व कार की हेड लाइट जलाकर शव का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। जो विकास व बुनियादी सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावा करने वालों की इच्छा शक्ति में कमी को दर्शाता है।

Bokaro News

बिजली और पेयजल की खलती है कमी

बता दें कि इस विशू घाट में खुटरी, तातरी उत्तरी, तातरी दक्षिणी, कनारी पश्चिमी पंचायत के लोग शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचते हैं। शीतल वेलफेयर ट्रस्ट के पाचु साव बताते हैं कि विशू घाट की साफ-सफाई समय समय पर ट्रस्ट के युवा करते हैं, जरुरत है यहां का सौंदर्यीकरण करने की।

देखा जाए तो पेयजल व बिजली की कमी हर किसी को खलती है। फिलहाल यहां एक शेड व दो घाट बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया, विधायक एवं सांसद से बुनियादी सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- कोडरमा दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की कठोर सजा, ₹20000 का जुर्माना भी

यह भी पढ़ें- कोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, बाथरूम के पास मिला शव; गले पर फंदे के निशान