Move to Jagran APP

कोरोना काल में बोकारो स्टील का आक्सीजन बना रांची के लिए वरदान

बोकारो बोकारो स्टील का ऑक्सीजन झारखंड सहित देश के कई राज्यों के मरीजों की जान बचा

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM (IST)
कोरोना काल में बोकारो स्टील का आक्सीजन बना रांची के लिए वरदान

बोकारो : बोकारो स्टील का ऑक्सीजन झारखंड सहित देश के कई राज्यों के मरीजों की जान बचा रहा है। रांची में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी पड़ी तो बोकारो के इलेक्ट्रोस्टील में पूर्व से रखे हुए तीन सौ सिलिंडर रांची भेजे गए। इसकी पहल एसडीएम शशि प्रकाश सिंह ने स्वयं की। संकट की इस घड़ी में रांची जिला प्रशासन के अनुरोध पर कंपनी में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर को भरवाकर रांची भेजा गया है। इतना ही नहीं बोकारो का ऑक्सीजन फिलहाल देश के दूसरे राज्य बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र को भी भेजा जा रहा है। यह आपूर्ति सेल की पाटर्नर कंपनी आइनोक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। जबकि, बोकारो में तीन कंपनियों के पास मेडिकल सिलिंडर बनाने का लाइसेंस हैं। इसमें बोकारो गैसेज, मां चित्रलेखा, इस्टर्न ऑक्सीजन शामिल है। इसी प्रकार रांची में महेश्वरी मेडिकल, एसके इंडस्ट्री और ऑक्सीजेड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करते हैं। पर सिलिंडर की कमी के कारण बोकारो से सिलिंडर भेजा गया है। जिला प्रशासन ने आइनोक्स एयर के अधिकारियों से संपर्क कर छोटे उद्योगों को समुचित मात्रा में तरल ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का हिदायत दी है।

loksabha election banner

-------

राज्य के दो स्टील प्लांटों ऑक्सीजन का उत्पादन : राज्य में टाटा स्टील व बोकारो स्टील सबसे बड़ी ऑक्सीजन उत्पादक कंपनी है। एक ओर जहां बोकारो स्टील के ऑक्सीजन का प्रबंधन आइनोक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड करता है तो टाटा स्टील का प्रबंधन लिडसे इंडिया और एयर वाटर जमशेदपुर करते हैं। निजी कंपनियां स्टील प्लांट के जरूरत के अनुसार आक्सीजन उपलब्ध कराने के बाद शेष आक्सीजन छोटी इकाइयों को देते है। इन्हीं तीन कंपनियों पर छोटी ऑक्सीजन इकाई निर्भर है।

----------

बोकारो में नहीं हो कमी : बोकारो जनरल अस्पताल चूंकि बोकारो स्टील का है। इसलिए यहां ऑक्सीजन गैस की कोई कमी नहीं है। सबसे पहले कंपनी को बोकारो स्टील व बीजीएच की जरूरत को पूरा करने के बाद ही बेचने का अधिकार है। यही वजह है कि बीजीएच में ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा उपलब्ध है। अस्पताल में ऑक्सीजन का एकीकृत वितरण प्रणाली लगी है।

---

कोट :

बोकारो में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। यहां से तीन सौ सिलिंडर ऑक्सीजन रांची भेजा गया है। दो सिलिंडर को और तैयार किया जा रहा है। इन सबके बावजूद जनता से अपील है कि वह अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। ताकि, ऑक्सीजन व अस्पताल तक पहुंचने की नौबत ही न आए। अकेले प्रशासन के बल पर सबकुछ संभव नहीं है।

शशि प्रकाश सिंह, एसडीएम चास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.