विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSL कर्मियों की चमकी दिवाली: अधिकारियों को ₹5500 और कर्मचारियों को ₹3300 का गिफ्ट कूपन देगा सेल प्रबंधन

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:04 PM (IST)

बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) प्रबंधन अपने 11 हजार अधिकारी व कर्मचारियों को दीपावली पर अमेजन गिफ्ट कूपन दे रहा है।

BSL कर्मियों को तोहफा। (AI Generated Image)

BSL कर्मियों को तोहफा। (AI Generated Image)

HighLights

  1. बीएसएल कर्मचारियों को दीपावली पर मिलेगा अमेजन गिफ्ट कूपन।

  2. अधिकारियों को ₹5500, कर्मचारियों को ₹3300 का कूपन।

  3. उत्कृष्ट वित्तीय प्रदर्शन के कारण प्रबंधन ने लिया यह निर्णय।

जागरण संवाददाता, बोकारो। सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को दीपावली में उपहार का तोहफा देने जा रहा है।

उपहार स्वरूप उन्हें अमेजन कंपनी का गिफ्ट कूपन कार्ड दिया जाएगा, जिसका उपयोग वे खाने पीने से लेकर अन्य किसी प्रकार की सामग्री की खरीदारी के लिए कर सकते हैं।

अधिकारी वर्ग को 5500 रुपये तो कर्मचारी संवर्ग को 3300 रुपये का गिफ्ट कूपन दिया जाएगा। इससे बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत लगभग 11 हजार अधिकारी व कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

प्रबंधन यह निर्णय चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली व दूसरी तिमाही में कंपनी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए लिया है।

बोकारो इस्पात संयंत्र ने चालू वित्त की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 715.57 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ तथा 1,154 करोड़ रुपये का एबिटा हासिल किया है, जो कि सेल के सभी एकीकृत इस्पात संयंत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

मुनाफे में हुई बढ़त

वहीं दूसरी तिमाही में भी बीएसएल कर्मियों ने अपने बेहतर कार्य का प्रदर्शन करते हुए कंपनी के उत्पादन व मुनाफे में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की है।

इसी के परिणामस्वरूप कंपनी प्रबंधन अपने अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाए रखने के लिए उन्हें दीपावली पर गिफ्ट कूपन का तोहफा देने जा रहा है, जिससे चालू वित्त 2026-27 की समाप्ति यानी कि 31 मार्च 2027 तक कंपनी प्रबंधन अपने 10 हजार करोड़ रुपये के मुनाफे का लक्ष्य पूरा कर सके।

यह भी पढ़ें- SAIL Board के एजेंडे में बीएसएल की नाकेबंदी, रोजाना 30 करोड़ के नुकसान का आकलन