विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bokaro News: ESL स्टील कंपनी के गेट पर आंदोलनकारियों और सुरक्षा प्रहरियों में झड़प, एक दर्जन से ज्‍यादा लोग घायल

By Janmajay MahtoEdited By: Prateek Jain
Published: Mon, 27 Nov 2023 11:59 PM (IST)

वेदांता ग्रुप कंपनी ईएसएल स्टील में सोमवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति समर्थित संगठन युवा संग्राम समिति के गेट ...और पढ़ें

Bokaro News: ESL स्टील कंपनी के गेट पर आंदोलनकारियों और सुरक्षा प्रहरियों में झड़प, एक दर्जन से ज्‍यादा लोग घायल
Bokaro News: ESL स्टील कंपनी के गेट पर आंदोलनकारियों और सुरक्षा प्रहरियों में झड़प, एक दर्जन से ज्‍यादा लोग घायल

HighLights

  1. चंदनकियारी सीओ व पुलिस वाहन के साथ कई वाहनों को आंदोलनकारियों ने किया क्षतिग्रस्त
  2. झड़प में दोनों ओर से कई घायल, गेट पर जमे हुए हैं आंदोलनकारी

संवाद सहयोगी ,तालगड़िया (बोकारो)। वेदांता ग्रुप कंपनी ईएसएल स्टील में सोमवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति समर्थित संगठन युवा संग्राम समिति के गेट जाम आंदोलन के दौरान हुई हिसंक झड़प दोनों ओर से एक दर्जन लोग घायल हो गए।

युवा संग्राम समिति ने पूर्व से अपनी 13 सूत्री मांग को लेकर आंदोलन का घोषणा किया था। सुबह आंदोलनकारी गेट जाम करने कंपनी के 47 खाता गेट के पास पहुंच गए। थोड़ी देर बाद आंदोलन करने वालों की संख्या बढ़ती गई और उन लोगों सड़क जाम कर दिया। तब कर्मचारी भागाबांध गेट से आने-जाने लगे।

इसके बाद आंदोलन कर युवकों की जत्था भागा बांध गेट पहुंचा और सुबह दस बजे जाम करने का प्रयास किया। गेट जाम हटाने को लेकर कंपनी सुरक्षा प्रहरियों ने आंदोलनकारियों को रोका। इधर, धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी। आंदोलकारी प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी करते रहे।

इस दौरान प्रबंधन की ओर समझाने का प्रयास किया जा रहा था। एक महिला ने संगठन का पोस्टर कंपनी के गेट के सामने सड़क पर लगाने का प्रयास कर रही थी। इस पर सुरक्षा प्रहरियों ने उसे रोक दिया। महिला नहीं मानी तो महिला सुरक्षा कर्मी ने महिला लक्ष्मी देवी पर डंडा से वार कर दिया, जिससे आंदोलनकारी भड़क उठे।

इलाजरत घायल मह‍िला सुरक्षाकर्मी 

आक्रोशित आंदोलनकारी की ओर से प्रतिरोध दर्ज कराया गया। दोनों से हो रहे विरोध के बाद सुरक्षा प्रहरियों ने बल प्रयोग प्रारंभ किया तो दूसरी ओर से भी जमकर रोड़े बाजी होने लगी। आंदोलनकारियों के रौद्र रूप देख सुरक्षा प्रहरी वहां से भाग निकले व प्लांट का गेट बंद कर अंदर चले गए।

घायल मह‍िला सुरक्षाकर्मी

वहीं, भीड़ ने मौके पर उपस्थिति चंदनकियारी सीओ रवि कुमार आनंद , पुलिस के वाहन के साथ अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आंदोलन को देखते हुए सियालजोरी थाने में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी जमे हुए हैं।

दोनों ओर से एक दर्जन लोग हुए घायल

लाठी चार्ज व रोड़ेबाजी में दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोगों को चोट लगी है। घायलों में कुंबाटांड़ गांव निवासी लक्ष्मी देवी, मधुनिया गांव निवासी दिलीप महतो एवं अर्जुन महतो, सैप के जवान दिनेश पाण्डेय तथा तीन अन्य सुरक्षा प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आंदोलनकारी भागा बांध व सियालजोरी दोनों गेट जाम किए हुए है।

घायल सुरक्षाकर्मी बाएं, आंदोलनकारी दाएं

क्या कहते हैं ग्रामीण

जेबीकेएसएस समर्थक व ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से जाम प्रदर्शन कर रहे थे, इसी बीच पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में कंपनी के पुरूष सुरक्षाकर्मी ने लक्ष्मी देवी के उपर लाठी से किया प्रहार जिसे जख्मी हो गई। तब लोगों का आक्रोश फूटा पड़ा।

लोगों ने कहा कि प्रबंधन की दमनकारी नीति का विरोध किया जायेगा। देर शाम को जयराम महतो सियालजोरी पहुंचे। वहीं पुलिस अधिकारी सियालजोरी थाना में जुटे थे।

भाजपा नेता ने जताई नाराजगी

मामले में भाजपा नेता डॉ प्रकाश सिंह ने वेदांता स्टील के गेट पर रैयतों और वेदांत के कर्मचारी साथ ही साथ झारखंड सरकार के प्रशासन के बीच उत्पन्न तनाव पर कहा कि हेमंत सोरेन के राजकाज में जिस प्रकार आज वेदांता स्टील सिटी के बाहर संवैधानिक तरीके से कर रहे खतियानी रैयतों द्वारा अपने हक और अधिकार की प्राप्ति के लिए कर रहे आंदोलनकारियों में शामिल माय बहन को क्रूरता पूर्वक पीटा गया। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह काम है आने वाले समय में हेमंत सोरेन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

प्रबंधन ने कहा कि वार्ता के लिए खुला है दरवाजा

घटना को दुखद बताते हुए ईएसएल स्टील प्रबंधन की ओर बयान जारी कर कहा गया है कि कंपनी क़ानून का पालन करने वाली है। 13 जून को त्रिपक्षीय चर्चा के सभी 13 सूत्री मांगों में से 90 प्रतिशत का अनुपालन हो चुका है।

कंपनी को जमीन देने वाले किसी व्यक्ति को यदि लाभ नहीं मिला है तो उसका निपटारा किया जाएगा। कंपनी सभी समस्याओं का सौहार्दपूर्ण समाधान चाहती है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने क़ानून को अपने हाथों में लिया है।

वे राज्य सरकार की पुलिस और हमारे सुरक्षा कर्मचारियों पर डंडों तथा पत्थरों से हमला कर रहे हैं। इससे कई सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं। प्रबंधन इस प्रकार के हिंसक कार्यों की कठोर निंदा करते हैं और रचनात्मक संवाद के लिए हमारा दरवाजा खुला है।

यह भी पढ़ें - पति-पत्नी का गंदा खेल! अश्लील वीडियो कॉल कर लोगों से ऐंठते थे पैसे; पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें - Jharkhand Crime: CRPF के हवलदार ने की आत्महत्या, AK 47 से खुद को मारी गोली; छुट्टी बिता घर से लौटा था जवान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।