Bokaro Road Accident: चार युवकों की मौत के बाद सड़क जाम, मुआवजे की मांग पर 9 घंटे ठप रहा बोकारो-पुरुलिया मार्ग
Bokaro Road Accident: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग जाम कर बैठे ग्रामीण। (फोटो जागरण)
HighLights
पिंड्राजोरा में सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत।
मुआवजे की मांग पर परिजनों ने नौ घंटे सड़क जाम की।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
संवाद सहयोगी, पिंड्राजोरा (बोकारो)। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत के बाद स्वजन और ग्रामीणों ने मुआवजे व सरकारी सहायता की मांग को लेकर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन सड़क जाम कर दिया। आमाडीह गांव के ग्रामीण सुबह सात बजे से शाम करीब चार बजे तक सड़क पर डटे रहे।
इससे गवई नदी पुल से बंगाल सीमा और दूसरी ओर आइटीआइ मोड़ तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। शुक्रवार की रात बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग (एनएच-32) पर सिधावनी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आमाडीह निवासी 17 वर्षीय बुलेट प्रमाणिक, पिता हरि प्रमाणिक, 15 वर्षीय आनंद महतो, पिता परमेश्वर महतो, 17 वर्षीय डाक्टर महतो, पिता शक्तिपद महतो और 18 वर्षीय धनंजय महतो उर्फ धना, पिता बुद्धेश्वर महतो की मौत हो गई थी।
चारों युवक बंगाल की ओर से घर लौट रहे थे। पिंड्राजोरा पुलिस उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को मुआवजे व सरकारी सहायता की मांग को लेकर सड़क जाम किया।
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: बोकारो में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत
सूचना पर अंचल अधिकारी सेवाराम साहू और थाना प्रभारी रवि कुमार संयुक्त रूप से जाम स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने सरकारी नियमावली के तहत मृतकों के परिजनों को देय सभी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंपने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
