Jharkhand News: बोकारो में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत
Bokaro Road Accidentः बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर सिधावनी गांव के पास शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ...और पढ़ें

सड़क दुर्घटना में मृत डाक्टर महतो और आनंद महतो की फाइल फोटो।
HighLights
बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आए चार युवक।
एक ही मोटरसाइकिल पर सवार सभी की घटनास्थल पर मौत।
मृतक आमाडीह गांव के निवासी थे, मनसा पूजा से लौट रहे थे।
संवाद सूत्र, पिंड्राजोरा (बोकारो)। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सिधावनी गांव के पास बोकारो-पुरुलिया मार्ग (एनएच-32) पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। चारों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के आमाडीह गांव निवासी 17 वर्षीय बुलेट प्रमाणिक, पिता हरि प्रमाणिक, 15 वर्षीय आनंद महतो, पिता परमेश्वर महतो, 17 वर्षीय डाक्टर महतो, पिता शक्तिपद महतो और 18 वर्षीय धना महतो, पिता बुद्धेश्वर महतो के रूप में हुई है।
पिंड्राजोरा थाना की पुलिस ने चारों को चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल, बोकारो ले गई, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, धना महतो बाहर रहकर रोजगार करता था। वह मनसा पूजा मनाने के लिए शुक्रवार को ही घर आया था। शुक्रवार को ही चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंगाल की ओर खाने-पीने गए थे।
लौटने के क्रम में सिधावनी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चारों के सिर में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
