Move to Jagran APP

कल खेत में धरना-प्रदर्शन करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

बोकारो भाजपा बोकारो जिला की ओर से बुधवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष भरत

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM (IST)
कल खेत में धरना-प्रदर्शन करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

बोकारो : भाजपा बोकारो जिला की ओर से बुधवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ता खेतों में उतरेंगे। राज्य भर में किसानों से क्रय धान के बकाए का भुगतान नहीं किये जाने का विरोध किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता 18 जून को खेत व टांड में धरना-प्रदर्शन करेंगे। झारखंड राज्य में बीते वर्ष धान की अच्छी फसल होने से किसान काफी उत्साहित थे। नवंबर 2020 में किसानों से धान क्रय का कार्य प्रारंभ किया गया, लेकिन एक सप्ताह बाद धान खरीद पर अनावश्यक रोक लगा दी गई। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा के आंदोलन के बाद धान का क्रय शुरू हुई, लेकिन किसानों से पूरे धान क्रय नहीं किया गया। किसानों के धान या तो सड़ गये या किसान बिचौलियों के हाथों में औने-पौने कीमत में धान बेचने को मजबूर हुए। वेबिनार में बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, चंदनकियारी के विधायक सह अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी,बोकारो जिला प्रभारी विनय लाल, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, अर्चना सिंह, अनिल स्वर्णकार,जयदेव राय, संजय त्यागी,सुभाष महतो, गौर रजवार,दशरथ महतो,जयनारायण मरांडी, अशोक कुमार पप्पू, इंद्र कुमार झा, माथुर मंडल, विनय आनंद, विश्वनाथ दत्ता, महेंद्र राय, नीरज कुमार, कुमार प्रमोद, अतानु चौधरी, कुलदीप त्रिवेदी, धीरज झा, रामलाल सोरेन, चितरंजन साहू, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, मुकेश राय, गिरिजा देवी, चंद्रशेखर महथा, सुजीत चक्रवर्ती, रामकिकर पांडेय, रामजी प्रसाद, श्यामलोचन सिंह, विनोद गोराई, मनोज सिंह, विनय किशोर, बैधनाथ प्रसाद, हरीश सिंह, पन्नालाल कांदू, जयप्रकाश तापड़िया आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.