लैंड म्यूटेशन बिल से बढ़ेगा भ्रष्टाचार
जागरण संवाददाता बोकारो भाजपा माराफारी मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदि
जागरण संवाददाता, बोकारो: भाजपा माराफारी मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के तहत विविध कार्यक्रम किए गए। रविवार को रीतूडीह व झोपड़ी कॉलोनी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा माराफारी मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान गरीब लोगों के बीच अनाज, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। क्षेत्र की सफाई की गई। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर अग्रसर है। लोगों को विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के लैंड म्यूटेशन बिल की प्रति जलाकर विरोध दर्ज किया।
मौके पर डॉ. अशोक कुमार, विद्यासागर सिंह,रामाधार यादव, राधा देवी, धनंजय चौबे, अरुण गुप्ता, जंग बहादुर चौरसिया, गुड्डू शर्मा, भोज बहादुर थापा, रवि गोराई, रामबिलास सिंह, पंकज उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार, विजय कुमार, पूजा देवी, कामेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।