Move to Jagran APP

भाजपा में बढ़ रहा लोगों का विश्वास: मंत्री

चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र की पोखन्ना व मिर्धा पंचायत में शुक्रवार को भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। मोबाइल के माध्यम से लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 06:38 AM (IST)
भाजपा में बढ़ रहा लोगों का विश्वास: मंत्री
भाजपा में बढ़ रहा लोगों का विश्वास: मंत्री

संवाद सहयोगी, पिड्राजोरा: चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र की पोखन्ना व मिर्धा पंचायत में शुक्रवार को भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। मोबाइल के माध्यम से लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि लोगों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी में है। पार्टी से जुड़कर लोग उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की आशा और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। इस देश को महान बनाने के लिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने के सपने को साकार करना होगा। कहा कि चंदनकियारी विधानसभा के एक लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

loksabha election banner

मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद महतो, सागर सिंह चौधरी, जयदेव राय, अजीत प्रसाद महतो, देवेन मंडल, कार्तिक गोराई, पंचानन महतो, शैलेंद्र महतो, अर्जुन सिंह चौधरी, मुखिया शंकर चंद्र गोराई, सरस्वती बनर्जी, हरिहर चक्रवर्ती, रामपद बाउरी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.