Move to Jagran APP

जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर भाजपा में खेमाबंदी

आगामी 26 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर संगठन में ही खेमाबंदी तेज हो गई है। एक ओर 21 सितंबर को बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने भाजपा के नेताओं के साथ कार्यक्रम को आजादनगर में करने की घोषणा कर दी है वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष बिनोद महतो का कहना है कि अब तक स्थान तय नहीं हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 10:03 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 10:03 PM (IST)
जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर भाजपा में खेमाबंदी
जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर भाजपा में खेमाबंदी

जागरण संवाददाता, बोकारो: आगामी 26 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर संगठन में ही खेमाबंदी तेज हो गई है। एक ओर 21 सितंबर को बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने भाजपा के नेताओं के साथ कार्यक्रम को आजादनगर में करने की घोषणा कर दी है, वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष बिनोद महतो का कहना है कि अब तक स्थान तय नहीं हुआ है। आजादनगर के साथ, मजदूर मैदान सेक्टर 4 तथा रामरुद्र हाई स्कूल चास, विस्थापित महाविद्यालय बालीडीह को लेकर विचार विमर्श किया गया है। हालांकि सीधे तौर विधायक बिरंची नारायण के प्रस्तावित स्थल को उन्होंने खारिज नहीं किया तो उस पर मुहर भी नहीं लगाई। बताया गया कि रांची से विधायक के आने के बाद स्थल को लेकर अंतिम निर्णय किया जाएगा। वहीं युवा मोर्चा के प्रस्तावित 23 सितंबर के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बोकारो विधायक बिरंची नारायण झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में वोट डालने रांची गए थे, जबकि मंत्री अमर बाउरी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्त थे। रविवार की देर शाम बोकारो विधायक बिरंची नारायण के साथ आजादनगर में कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया गया और सभी मान भी गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा की बैठक

बोकारो: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बोकारो आ रहे जेपी नड्डा को लेकर बोकारो जिला भाजपा की बैठक चास के एक होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिलाध्यक्ष बिनोद महतो ने की। यहां सांसद पीएन सिंह ने सभी से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कहा- सब लोग अपनी जिम्मेवारी का निवर्हन करेंगे।

बेरमो के विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, चास के मेयर भोलू पासवान, बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो, रोहित लाल सिंह , दिलीप श्रीवास्तव व बिदा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने तैयारी का जायजा भी लिया।

मौके पर महामंत्री निर्मल महतो, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मयंक सिंह, भैया आरएन ओझा, धनंजय फौलाद, राकेश मधु, अर्चना सिंह, शंकर रजक, एके वर्मा, सुबोध सिंह, अजीत महतो, त्रिलोकी सिंह, द्वारिका नाथ सिंह अजय सिंह, श्याम लोचन सिंह, अर्चना सिंह, योगेंद्र कुमार चौधरी, विनय आनंद, सुजीत चक्रवर्ती, अशोक महथा, विद्यासागर सिंह, गोवर्धन सिंह, मंजीत सिंह, महेंद्र राय, हरे राम मिश्र आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.