विस चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने किया मंथन
बोकारो झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने बोकारो निवास में मंथन शुरु किया
बोकारो : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने बोकारो निवास में मंथन शुरु किया। विधानसभा चुनाव में 65 प्लस को लेकर भाजपा ने मुहिम शुरू की है। बुधवार को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा, मंत्री अमर कुमार बाउरी, बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, बेरमो के विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान झारखंड में विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौदान सिंह ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयारी के संबंध में जानकारी प्रदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। इस दौरान दल की नीतियों को जनता तक पहुंचाने एवं सरकार के काम से अवगत कराने की बात कही गई। मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।