दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं
बोकारो : बोकारो जिला भाजपा की ओर से सेक्टर एक में बैठक हुई। विधायक बिरंची नारायण ने
बोकारो : बोकारो जिला भाजपा की ओर से सेक्टर एक में बैठक हुई। विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि सरकारी स्तर पर हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं तैयार की गई हैं। सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है। इन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को विविध प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से इन्हें जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लाभुकों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यकर्ता दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। शिबू आस, पृथ्वी राज नायक,अमर कुमार, करण कुमार ¨सह, रोहित ¨सह, जितेंद्र कुमार वर्मा, राहुल कुमार, संतोष राय, अनूप कुमार हलदर, उदय कुमार नाग आदि भाजपा में शामिल हुए। विधायक बिरंची नारायण ने इनका स्वागत किया। मौके पर धीरज झा, दिलीप श्रीवास्तव, संजय त्यागी, प्रकाश नायक, विकास कुमार, ललन ¨सह, जगदीश वर्णवाल आदि उपस्थित थे।