भागवत कथा श्रवण से होता मन का शुद्धिकरण
करगली (बेरमो) हरिद्वार से पधारे कथावाचक स्वामी हंसानंद गिरि ने कहा कि भागवत कथा से मन
करगली (बेरमो) : हरिद्वार से पधारे कथावाचक स्वामी हंसानंद गिरि ने कहा कि भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। भागवत कथा सुनने से संशय दूर होती है। साथ ही शांति व मुक्ति मिलती है। वे फुसरो नगर की ढोरी बस्ती स्थित राजाबंगला ग्राउंड में बुधवार की रात प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तब सिद्ध होती है, जब इसे सुनकर लोग अपने जीवन में धारण करें। निरंतर हरि स्मरण करने से जीवन आनंदमय, मंगलमय व धन्य हो जाता है। भागवत कथा सुनने से पाप से मुक्ति मिलती है। उन्होंने राजा परीक्षित की कथा सुनाते हुए कहा कि राजा परीक्षित ने अपनी मुक्ति के लिए सुखदेव महाराज से भागवत की कथा सुनी थी। वहीं कपिल मुनि के अवतार व भगवान शिव व पार्वती के विवाह की कथा भी सनाई। कहा कि आज लोगों ने धर्म स्थानों को पिकनिक प्लेस बना दिया है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के विकार व कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। यहां कथा सुनने को रोहित महतो, किशोर महतो, रवि महतो, कपिल महतो, अमन रवि, विनोद महतो, गोपाल महतो, सोनू कुमार, प्रकाश महतो, नकुल महतो, रोशन कुमार, राजकुमार, सूरज कुमार आदि के साथ ही सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।