Move to Jagran APP

Bokaro News: सेल अधिकारियों के विशेष भत्ते पर रोक

सेल ने अपने यहां कार्यरत कर्मियों के विशेष भत्ते पर प्रबंधन ने रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद लगभग छह सौ कर्मी इससे प्रभावित होंगे। दरअसल यह भत्ता दुरह क्षेत्र में काम करने वालों को दिया जाता था। इस नियम से सबसे अधिक बीएसएल के कर्मी प्रभावित होंगे।

By Jagran NewsEdited By: Gautam OjhaPublished: Tue, 22 Nov 2022 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2022 11:41 PM (IST)
स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड का प्लांट। जागरण

जागरण संवाददाता, बोकारो : स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कार्यरत अधिकारियों के विशेष भत्ते पर प्रबंधन ने रोक लगा दी है। सेल मुख्यालय के इस आदेश से बोकारो स्टील समेत अन्य माइंस यूनिट के करीब 600 अधिकारी प्रभावित होंगे। एक नवंबर 2022 से इसे प्रभावी किया है। यह भत्ता उन्हें कठिन क्षेत्र में काम करने के लिए दिया जाता था। दरअसल, अधिकारियों को उनके बेसिक वेतन की आठ प्रतिशत राशि इस भत्ते के तौर पर मिलती थी। प्रबंधन के निर्णय से अधिकारियों में आक्रोश है। सेल की झारखंड, ओडिशा व छतीसगढ़ राज्य में लगभग एक दर्जन माइंस इकाइयां हैं। इनमें बोकारो इस्पात संयंत्र के अंतर्गत किरीबुरू, मेघातुबुरू, चिरीया, गुआ, नोवामुंडी, मनोहरपुर, राउरकेला इस्पात संयंत्र के अंतर्गत बोलानी, वरसुआ, टेनसा, बोनाई, टालडीही माइंस हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधीन राजहरा, नंदिनी व हिरी माइंस संचालित हैं। सबसे ज्यादा अधिकारी बीएसएल में कार्यरत हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.