बेरमो के उम्मीदवार पर फैसला जल्द : बाबूलाल
जागरण टीम बोकारो चंद्रपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के
जागरण टीम, बोकारो : चंद्रपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बेरमो सीट पर भाजपा के उम्मीदवार का निर्णय बहुत जल्द हो जाएगा। बेरमो से होगी बदलाव की शुरूआत। बेरमो और दुमका विधानसभा सीट भाजपा ने कई बार जीता है। बेरमो के उपचुनाव के परिणाम से राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी। कार्यकर्ताओं पर सीट जिताने का दारोमदार है।
उन्होंने राज्य सरकार के नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य मे हत्या लूट अपहरण चोरी डकैती भ्रष्टाचार आम बात हो गई है। कोरोना काल मे स्वास्थ्य सेवा चौपट है। राज्य की स्थिति बद से बदतर हो गई है। चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इस सरकार मे भ्रष्टाचार हावी है। बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य मे विकास कार्य ठप हो गया है।
मौके पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव जगरनाथ राम बिनोद महतो भाजपा के लखी हेम्ब्रम गिरिजा देवी अनिल कुमार महतो लक्ष्मण नायक प्रह्लाद बरनवाल चन्द्रशेखर महथा नरेश सिंह संजीव झा सुनिल मिश्रा उपेन्द्र बरनवाल विनोद पाठक अतानु चौधरी राजेश सिन्हा आदि थे ।
---------------------
मरांडी से मिले भाजपा कार्यकर्ता
बोकारो : चंद्रपुरा से पूर्व बांसगोड़ा में बाबूलाल मरांडी का स्वागत मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से राजू गुप्ता की हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी, विधि-व्यवस्था दुरुस्त कराने व बिजली-पानी से संबंधित संकट को दूर करने की मांग की गई। बाद में सड़क दुर्घटना में मृत भाजपा कार्यकर्ता खाड़ेराम मुर्मू के परिजनों से मिले। मौके पर जयदेव राय, रोहितलाल सिंह, संजय चौबे, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, शंकर रजक,मनोज कुमार मुर्मू, बिदेश्वरी प्रसाद वर्मा, राम विलास सिंह, राधा देवी, रामाधार यादव, जग्गू साह, प्रमोद कुमार, रवि अग्रवाल, अजय कुमार, रामलाल सोरेन, गोविद टुडू, मंतोष सोरेन, मनोज सिंह, अरुण गुप्ता, कैलाश महथा आदि उपस्थित थे।