बोकारो डीसी को मिला स्कॉच मेरिट ऑफ आर्डर अवार्ड
जागरण संवाददाता, बोकारो : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल को बोकारो में महिलाओं के उत्थान एवं सशक
जागरण संवाददाता,
बोकारो : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल को बोकारो में महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए स्कॉच मेरिट ऑफ आर्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। बोकारो में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए शौचालय बनाने में महिला दीदीयों ने एसएचजी ग्रुप से जुड़कर शौचालय निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्वयं से मिस्त्री का भी काम किया। इसलिए उन्हें पुरूष राज मिस्त्री के तर्ज पर महिला होने के कारण रानी मिस्त्री का दर्जा दिया गया।
महिलाओं की इस कला ने जहां बोकारो की महिला को मजबूत किया, वहीं भविष्य में आत्मनिर्भर होने के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया। दिसंबर 2017 तक कुल 857 एसएचजी ग्रुप की 10475 महिलाओं ने 9583 शौचालय का निर्माण किया।
गौरतलब है कि स्कॉच पुरस्कार देश के वैसे चु¨नदा सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों को प्रदान किया जाता है, जो समाज की बेहतरी में प्रेरणादायी कार्य करते है। स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित संस्था या व्यक्ति का अच्छे कार्यो में विश्वास बढ़ता है।