पशुपति की कला के कायल हुए विदेशी चित्रकार
बोकारो : धौली कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट भुवनेश्वर, ओड़िशा में 12 से 14 जनवरी तक अंतरर
बोकारो : धौली कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट भुवनेश्वर, ओड़िशा में 12 से 14 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बोकारो के चित्रकार पशुपतिनाथ पांडेय ने कला के रंग बिखेर कर अपनी काबिलियत सिद्ध की। विदेश के चित्रकार भी उनकी कला के कायल हो गए। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज की ओर से इन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा यूरोप, बांग्लादेश, फ्रांस, नेपाल, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, वियतनाम आदि के चित्रकारों ने भी हिस्सा लिया। पशुपतिनाथ पांडेय को बिहार ललितकला अकादमी की ओर से भी उत्तम कलाकृति के लिए पुरस्कृत किया गया है। इसके अलावा कल्याणेश्वरी पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी में भी बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन्हें कला आचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि चित्रकला में पारंगत होने के लिए नियमित रूप से अभ्यास करना आवश्यक है। इस क्षेत्र में पारंगत होकर बच्चे देश-दुनिया में नाम कमा सकते हैं। बच्चों को इस क्षेत्र से जुड़ना चाहिए।