मंजिल पाने के लिए कठिन परिश्रम करें विद्यार्थी
डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा व प्राचार्य अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा व प्राचार्य अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीडीसी ने कहा कि विद्यार्थियों को मंजिल पाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। परीक्षा की तैयारी के समय सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। सतत अभ्यास करना चाहिए। विद्यार्थियों को समाज से जुड़ने का भी प्रयास करना चाहिए।
प्राचार्य अरुण कुमार ने कहा कि आज के दौर में करियर के कई विकल्प हैं। इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में करियर के विकल्प का चयन करना चाहिए। विद्यार्थियों ने नृत्य व गीत पेश कर समां बांध दिया। इसके माध्यम से उन्होंने देश की सभ्यता व संस्कृति की झलक पेश कर दी। बच्चों ने कविता पाठ भी किया। इस दौरान शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मौके पर ब्रह्मदेव, अर्चना, बीपी राय, एके सिंह, एसके सिंह, बीए कुमार, एके झा, एके सिन्हा, अनुश्री, स्मिता, बैंक ऑफ इंडिया डीएवी स्कूल ब्रांच के प्रबंधक आशीष कुमार के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।