अमलो छठ घाट एलइडी लाइट से जगमग
संस, करगली (बेरमो) : सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की ओर से फुसरो नगर के वार्ड-6 अंतर्गत अमलो बस्
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 09:28 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 09:28 PM (IST)
संस, करगली (बेरमो) : सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की ओर से फुसरो नगर के वार्ड-6 अंतर्गत अमलो बस्ती स्थित छठ घाट में लाइ¨टग की व्यवस्था की गई। यह घाट एलइडी लाइट से जगमगा रहा है। सोमवार को कांगेसी नेता महेंद्र विवकर्मा एवं पूर्व वार्ड पार्षद कैलाश ठाकुर ने लाइट का स्विच ऑन किया। यहां सीसीएल की ओर से 15 पोल में 22 एलइडी लाइट लगाई गई है। लाइट लगाए जाने से छठ घाट आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि हेमचंद तुरी, बुधन महतो, संतोष तुरी, राजेश तुरी, रामचंद्र तुरी, अशोक तुरी, रविशंकर, काली रजवार, आकाश कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें