Move to Jagran APP

राज्य की गाड़ी चलाने को योग्य चालक नहीं : सुदेश

चंदनकियारी : झारखंड प्रदेश में विकास की असीम क्षमता व संभावनाएं हैं लेकिन राज्य रूपी गाड़ी क

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 09:23 PM (IST)
राज्य की गाड़ी चलाने को योग्य चालक  नहीं : सुदेश
राज्य की गाड़ी चलाने को योग्य चालक नहीं : सुदेश

चंदनकियारी : झारखंड प्रदेश में विकास की असीम क्षमता व संभावनाएं हैं लेकिन राज्य रूपी गाड़ी को चलाने के लिए योग्य ड्राइवर नसीब नहीं हुआ। राज्य को ऐसा नेतृत्व नहीं मिला जो झारखंडियों के दुख-दर्द को समझे। झारखंड को दिल्ली के इशारे पर चलनेवाली नहीं बल्कि झारखंड के लोगों के माध्यम से चलने वाली सरकार चाहिए। उक्त बातें झामुमो सुप्रीमो सुदेश महतो ने कही। वे चंदनकियारी के बगुला मोड़ में आजसू पार्टी द्वारा आयोजित स्व विनोद विहारी महतो की जयंती सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

कहा कि हमें राज्य की सत्ता की बागडोर किसी पार्टी को नहीं बल्कि झारखंड के हितैषी नेतृत्व के हाथों सौंपनी चाहिए। उन्होंने चंदनकियारी के लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब यहां के युवा और मातृ शक्ति अपने हाथों से राज्य को सजाने संवारने की शपथ ले चुके हैं। आज की भीड़ का उत्साह यही बता रही है। अब प्रदेश का सर्वांगीण विकास की खाका आजसू पार्टी जरूर खींच सकती है। पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान चंदनकियारी में जो विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की, वर्तमान विधायक ने उन योजनाओं को अपने नाम का झुनझुना बजाकर लोगों को विकास के नाम पर बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि गवई बराज से लेकर पावरग्रिड और 54 गांवों में विद्युतीकरण का टेंडर तक उन्होंने अपने कार्यकाल में कराया। अब उसी काम को दिखाकर अमर बाउरी अपने नाम का डंका बजा रहे हैं। कहा कि मंत्री ने चंदनकियारी की जनता के विश्वास को दिल्ली मंडी में भाजपा के हाथों बेच दिया।

मौके पर इमरान हसन हासमी, दुर्गाचरण महतो,रमा देवी,नन्दलाल महतो, प्रकाश शर्मा,बंधन शर्मा, मनोज महथा, शिबू महतो, बातुल राय, राजेश भगत, तपन ¨सह चौधरी मौजूद थे। इसके पूर्व आजसू सुप्रीमो ने बगुला मोड़ पर स्थित विनोद बाबू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

------------------

बॉक्स मैटर

झूठ बोलनेवाली सरकार से जनता त्रस्त : झामुमो

बरमसिया : झारखंड तथा केंद्र में लोगों से झूठ बोलकर सत्ता हथियाई गई। जनता आज इस सरकार के शासनकाल में त्राहिमाम कर रही है। इस सरकार से मुक्ति पाने के लिए जनता टकटकी नजर से झामुमो को देख रही है। उक्त बातें चंदनकियारी के हाबोली मोड़ में बिनोद बिहारी महतो, बिरसा मुंडा एवं शहीद निर्मल महतो के मूर्ति अनावरण सह कार्यकर्ता मिलन समारोह में झामुमो की वरीय नेत्री सविता महतो ने कही। कहा कि झारखंड में लोग भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर फेंकने का मन बना चुके हैं। सिल्ली विधायक सीमा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत के नाम पर कॉरपोरेट घराने को लाभ पहुंचाने की साजिश है। गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कहा कि आजसू नीति सिद्धांत विहीन पार्टी है। 17 सालों तक सत्ता में रहकर केवल अपना विकास किया। उन्होंने सूबे के मंत्री अमर बाउरी पर जनता को धोखा देने का अरोप लगाया। मौके पर पूर्व विधायक अमित महतो, केन्द्रीय महासचिव संतोष रजवार, झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिप सदस्य विजय रजवार, मंटू यादव, हीरालाल गुप्ता, सोनाराम टुडू, संतोष रजवार, नेमचंद महतो, विश्वनाथ महतो, हासिम अंसारी, बेदनी मरांडी, मुक्तेश्वर महतो, सद्दाम हुसैन अंसारी, आसिम अंसारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोराचांद महतो व संचालन संचालन मनोज महतो ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.