जनता को गुमराह कर रहे मंत्री
चंदनकियारी : चंदनकियारी के विधायक सह मंत्री जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
चंदनकियारी : चंदनकियारी के विधायक सह मंत्री जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। मंत्री विचलित हो गए हैं। जनता से झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा है। उक्त बातें पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने चंदनकियारी विधानसभा के समग्र विकास को लेकर किए जा रहे पदयात्रा के दौरान कही। कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना, आज उसी प्रतिनिधि का क्षेत्र में विरोध हो रहा है। कहा कि स्थानीय विधायक ने को जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करना चाहिए। विकास का झूठा सपना दिखाकर उनकी ओर से जनता को छलने का काम किया जा रहा है। मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, तपन ¨सह चौधरी, बधन शर्मा, अश्विनी महतो, राजेश भगत, रमा देवी, भोलानाथ गोप, प्रकाश शर्मा, भैरव मांझी, बाटुल राय, मानिक माहथा, वशिष्ठ ¨सह चौधरी, गणेश महतो सहित अन्य समर्थक थे।