विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोकारो के अजय त्रिपाठी बनेंगे छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस

By JagranEdited By:
Published: Fri, 02 Feb 2018 08:33 PM (IST)

बोकारो : बोकारो इस्पात नगर के अजय कुमार त्रिपाठी बिलासपुर हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस ह

बोकारो के अजय त्रिपाठी बनेंगे छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस
बोकारो के अजय त्रिपाठी बनेंगे छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस

बोकारो : बोकारो इस्पात नगर के अजय कुमार त्रिपाठी बिलासपुर हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। वे छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस टीबी राधाकृष्णन का स्थान लेंगे।

सुप्रीम कोर्ट कोल्जियम ने इन्हें छत्तीसगढ़ का चीफ जस्टिस बनाने के लिए उनके नाम की अनुशंसा कर दी है। इससे पूर्व वे पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीश थे। बोकारो इस्पात नगर से इनका गहरा नाता है। इन्होंने स्कूली शिक्षा संत जेवियर्स स्कूल बोकारो में ग्रहण की। यहां से प्लस टू स्तर की शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मशहूर श्रीराम कॉलेज से उच्च शिक्षा ग्रहण की। दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 1981 से हाई कोर्ट में प्रैक्टिस शुरु की। 9 अक्टूबर 2006 से ही उन्होंने पटना हाई कोर्ट में जज के रुप में कार्य शुरु किया। वे 21 नवंबर 2007 को हाई कोर्ट के नियमित जज बने। गोल्फ से उनकी गहरी रुचि है। वे अंतर राज्यस्तरीय गोल्फ टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले चुके हैं। वे 2007 से 2009 तक पटना गोल्फ क्लब के अध्यक्ष रहे। इनके पिता पंडित हरि नारायण त्रिपाठी समाजसेवी हैं। इनके छोटे भाई विजय कुमार त्रिपाठी एवं अभय त्रिपाठी आइएएस अधिकारी हैं। विजय कुमार त्रिपाठी वर्तमान में एनसीआर दिल्ली के अरबन डेवलपमेंट के एडिशनल सेक्रेटरी एवं अभय त्रिपाठी डिफेंस, दिल्ली के एडिशनल सेक्रेटरी पद पर कार्यरत हैं। इनके दादा पं. परमानंद त्रिपाठी मजदूर नेता एवं बिहार इंटक के अध्यक्ष थे।