Move to Jagran APP

तकनीकी रूप से दक्ष बनने पर ही बढ़ेगी किसानों की आमदनी : कुशवाहा

तेलो (बेरमो) : कृषि एवं लघु उद्योग संस्थान के मुख्य प्रबंधक एसपी कुशवाहा ने गुरुवार को चंद्रपुर

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 08:42 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 08:42 PM (IST)
तकनीकी रूप से दक्ष बनने पर ही बढ़ेगी किसानों की आमदनी : कुशवाहा
तकनीकी रूप से दक्ष बनने पर ही बढ़ेगी किसानों की आमदनी : कुशवाहा

तेलो (बेरमो) : कृषि एवं लघु उद्योग संस्थान के मुख्य प्रबंधक एसपी कुशवाहा ने गुरुवार को चंद्रपुरा प्रखंड के उपप्रमुख अनिल कुमार महतो सहित अन्य अधिकारियों के साथ प्रखंड की तेलो पूर्वी और तरंगा पंचायत का दौरा कर किसानों के खेतों में लगी फसलों का निरीक्षण कर किसानों को कई सुझाव दिए। तेलो पूर्वी पंचायत के दांदूडीह गांव के किसान वंशी गोप के खेत में लगे केले के पौधे और तरंगा पंचायत में लीज पर खेती कर रहे पारस महतो के खेत में लगे एलोविरा के पौधे का निरीक्षण किया। मुख्य प्रबंधक ने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष बनने पर ही किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

loksabha election banner

निरीक्षण के दौरान कुशवाहा ने कहा कि झारखंड में जैविक खेती के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। जैविक खेती के लिए किसानों को अपनी परंपरागत खेती को बदलने की जरूरत है उसके लिए किसानों को पहले जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण देने के साथ संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। इसके साथ ही किसान यदि ड्रीप एवं स्प्रिंगलर ¨सचाई का उपयोग करते हैं तो वे कम पानी में पैदावार हासिल कर सकते हैं। उपप्रमुख महतो ने कहा कि किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप अपना लक्ष्य निर्धारित कर नकदी खेती को बढ़ावा देना चाहिए। खेती में नगदी फसल के साथ औषधीय फसलों पर भी जोर देने की जरूरत है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। फसलों को रोग, कीड़े व फफूंदी आदि से बचाव को कई सुझाव दिए गए। कीटनाशक दवाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान संस्था के सहायक प्रबंधक संजय शान, मो. मुमताज भी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.