केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल
संवाद सहयोगी, बोकारो : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो नगर लोकल कमेटी की बैठक रामाश्रय
संवाद सहयोगी, बोकारो : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो नगर लोकल कमेटी की बैठक रामाश्रय प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान देश के वरीय नेता एम करूणानिधि, सोमनाथ चटर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। सीपीआइ और एटक के महामंत्री पीके पांडेय ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। किसान, मजदूर, नौजवान, विद्यार्थी, अल्पसंख्यक-आदिवासी व अनुसूचित जाति के लोग पीड़ित और दुखी हैं। इन सभी को मोदी व रघुवर सरकार ने धोखा देने का काम किया है। सार्वजनिक क्षेत्र के कारखानों में कार्यरत मजदूरों केअधिकारं को छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आउट सोर्सिंग के नाम पर ठेका मजदूरों को न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल रहा है। पढ़े-लिखे युवक नौकरी की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। महिलाओं के साथ अत्याचार व मासूमों के साथ बलात्कार की घटनाएं हर दिन हो रही है। पेट्रोल -डीजल का की कीमत हर दिन घटने के बजाय बढ़ रही है। महंगाई से जनता परेशान है। रोजगार मिल नहीं रहा है। 23-30 अगस्त तक जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जन समस्याओं के बारे में बताया जाएगा। एक सितंबर को जन-आक्रोश रैली निकालकर बोकारो उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को बीएन राय, अब्दुला, जीसी दास, मनोज मौर्य आदि ने संबोधित किया।