विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देर रात ट्रेन में महिला को हुआ पेट दर्द, RPF ने लगा दी जान की बाजी; स्‍टेशन पर ही हुआ बच्‍चे का जन्‍म

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 03 Oct 2023 10:12 AM (IST)

पति-पत्‍नी पटना जाने के लिए सोमवार को रांची से हटिया-पटना एक्सप्रेस में सवार हुए थे। रात के वक्‍त महिला को ...और पढ़ें

महिला सुरक्षा कर्मी बच्‍चे को गोद में लिए हुए।
महिला सुरक्षा कर्मी बच्‍चे को गोद में लिए हुए।

जासं, बोकारो। हटिया-पटना एक्सप्रेस से सफर कर रही एक महिला यात्री का प्रसव सोमवार की रात को बोकारो रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम के सहयोग से कराया गया। महिला व बच्चे दोनों सुरक्षित हैं। इसके बाद उन्‍हें बोकारो सदर अस्पताल भेज दिया गया। 

महिला रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने खूब की मदद

बताया जा रहा है महिला पूजा कुमारी अपने पति वीरेन्द्र कुमार के साथ हटिया-पटना एक्सप्रेस पर रांची से सवार हुई। मुरी स्टेशन पर उसने प्रसव पीड़ा महसूस किया।

इसके बाद सहयोगी यात्रियों की मदद से यह बात ट्रेन के कोच अटेंडेंट को दिया गया। वहां से गाड़ी खुल चुकी थी। फिर इसकी सूचना बाेकारो स्‍टेशन में दी गई।

खबर मिलने पर रेलवे के चिकित्सक को इस बारे में सूचित किया गया। लगभग 10 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो तत्काल महिला सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से उन्‍हें आरपीएफ सहायता बूथ लाया गया। यहीं पर महिला ने बेटे को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें: ट्रेनों की बढ़ती स्‍पीड से खिले यात्रियों के चेहरे, अब गोड्डा से दुमका व भागलपुर जाने में लगेगा 35 मिनट कम समय

नालंदा का रहने वाला है परिवार

पूजा का परिवार नालंदा का निवासी है। पति-पत्नी दोनों रांची में रहते हैं। पूजा नालंदा के इशवा गांव की रहने वाली है। पति वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वे लोग जनरल कोच में रांची से पटना की लिए चढ़े थे।

यहां रेलवे सुरक्षा बल की एसआई मीना कुमारी, सहयोगी मीरा कुमारी, मनीषा कुमारी और पिंकी डुमोलिया ने मदद की और रेलवे के चिकित्सक डॉ. एच.पी. सिंह ने प्रसव कराया।

यह भी पढ़ें: ट्रेन के AC कोच में यात्रियों की बिगड़ी हालत, नाक में रूमाल बांध दरवाजे की ओर दौड़े, सांस लेना हुआ मुश्‍किल