बोकारो की गिरती विधि व्यवस्था पर डीआइजी से मिला प्रतिनिधिमंडल
बोकारो : जिले की गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष संग
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jul 2017 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jul 2017 08:03 PM (IST)
बोकारो : जिले की गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कोयलांचल डीआइजी प्रभात कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीआइजी से विधि-व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि गिरती विधि-व्यवस्था के कारण आए दिन शहर असमाजिक तत्वों की ओर से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिसकी वजह से नगरवासियों में भय व्याप्त है। डीआइजी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में किरण ¨सह, प्रभाकर कुमार, मंजू लता, लक्ष्मी देवी शामिल थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें