डीडीएमएस ने खदान का किया निरीक्षण
कथारा (बेरमो) : सीसीएल कथारा क्षेत्र की जारंगडीह परियोजना भूमिगत खदान का सोमवार को कोडरमा रीजन के डी
कथारा (बेरमो) : सीसीएल कथारा क्षेत्र की जारंगडीह परियोजना भूमिगत खदान का सोमवार को कोडरमा रीजन के डीडीएमएस एसएस सोनी ने निरीक्षण किया। सोनी ने पांच नंबर भूमिगत खदान का गहन अवलोकन किया और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने खदान के रख-रखाव, सही सपोर्ट व फेस की बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कोयला उत्पादन के लिए बिछाए गए पानी की पाईप लाईन सहित कई चीजों की जांच की। अवलोकन के पश्चात खदान से बाहर आकर बताया कि पांच नंबर भूमिगत खदान में लगभग सभी स्थान ठीक है। कुछ खामियां पाई गई हैं। उसका निदान तत्काल करने के लिए दिशा निर्देश दिये गए हैं।
कहा कि सुरक्षित कोयला उत्पादन करना प्रबंधन की पहली प्राथमिकता है। इसे भूलना नहीं चाहिए। खदान के अंदर जाने के पूर्व मजदूरों की सुरक्षा से संबंधित सभी समानों की नियमित जांच पर बल देते हुए कहा कि कोई मजदूर बिना सुरक्षा सामग्री के खदान के अंदर प्रवेश करना चाहते हैं तो उसे नहीं जाने दिया जाए। उन्होंने भूमिगत खदान के अधिकारियों के साथ बैठक कर खदान का नक्शा देखा। कहा कि बताये गए खामियों को तत्काल पूरा किया जाए। मौके पर क्षेत्रीय खान सुरक्षा पदाधिकारी मिथिलेश प्रसाद, मैनेजर एनके मिश्रा, आरके ¨सह, खान इंचार्ज बीएम ¨सह, वेंटिलेशन अधिकारी आकाश कुमार, सेफ्टी अधिकारी डीएन मिश्रा, अर¨वद कुमार सहित सीसीएल कर्मी कारु भूइया, ईश्वर मंडल, नारायण मंडल, दुधेश्वर राम, ठकुरी मंडल थे।