किसानों को प्रशिक्षण की व्यवस्था दे प्रशासन
ललपनिया (बेरमो) : ललपनिया पंचायत के केरी बेहराटोला में चार पंचायत के किसानों की बैठक हुई। जिसमें गोम
ललपनिया (बेरमो) : ललपनिया पंचायत के केरी बेहराटोला में चार पंचायत के किसानों की बैठक हुई। जिसमें गोमिया प्रखंड किसान विकास समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संरक्षक शयामदेव सोरेन, अध्यक्ष अनिल हांसदा, सचिव बीरालाल मुर्मू, उपाध्याक्ष चंद्रनाथ साव, कोषाध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन सहित 31 कार्यकारी सदस्यों का चयन किया गया। अनिल हांसदा ने कहा कि बहुत जल्द समिति का एक प्रतिनिधि मंडल बोकारो उपायुक्त से मिलकर क्षेत्र के किसानों की कृषि के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए लगभग 150 किसानों को उन्नत कृषि के लिए प्रशिक्षण दिलाने की मांग की जायेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेती की असीम संभावनाएं है लेकिन संसाधनों के अभाव में किसानों की रुचि खेतीबाड़ी के कामों से हटता जा रहा है और रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे है। अगर यहां के किसानों को प्रशिक्षण दिलाया जाए और जागरूक किया जाए तो वे लोग भी खेती कर आत्मनिर्भर हो सकते है। इधर होसिर पंचायत के जमकडीह निवासी संतोष साव को गोमिया प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर किसान विकास समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। मौके पर दुलारचंद नायक, दिनेश मुर्मू, चंद्रनाथ साव, अनिल हांसदा, श्यामदेव सोरेन, बीरालाल मुर्मू, रुपलाल बेसरा, सुंदरलाल हांसदा, महालाल किस्कु, विजय महतो आदि थे।