असंगठित मजदूरों के हक में होगा आंदोलन
बोकारो : बोकारो जिला असंगठित मजदूर कांग्रेस (इंटक) की बैठक उकरीद स्थित प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष स
बोकारो : बोकारो जिला असंगठित मजदूर कांग्रेस (इंटक) की बैठक उकरीद स्थित प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष सलीम शहजादा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार किया गया। सहदेव साव महासचिव, सुबोध मिश्रा, देवाशीष मंडल व हबीब साह उपाध्यक्ष, जलेश्वर दास, मिथिलेश ¨सह, हाजी इरशाद अहमद व सनत मिश्रा सचिव, शंभुनाथ तिवारी कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। गौतम ¨सह, पार्वती रजवार, रंजू देवी, लक्ष्मी देवी, लीलावती देवी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।
मौके पर शहजादा ने डॉ. जी संजीवा रेड्डी, राजेंद्र प्रसाद ¨सह व मन्नान मल्लिक के नेतृत्ववाली इंटक से जुड़े लोगों से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हित में काम करने की अपील की। प्रदेश सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि मजदूरों की लंबित मांगों पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। पीएन तिवारी, सुबोध कुमार मिश्रा, देवाशीष मंडल, निर्मल ¨सह, मिथिलेश ¨सह, लीलावती देवी, जियाउल हक, रौशन जमील अंसारी, रासनारायण ¨सह, रिजवान अंसारी, इमरान अंसारी, हबीब शाह आदि उपस्थित थे।