उच्च शिक्षा के विकास से बदलेगी तस्वीर
बोकारो : बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, रुसा और ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हाय
बोकारो : बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, रुसा और ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन से संबंधित कार्यशाला लगी। ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन के स्टेट नोडल ऑफिसर शंभू दयाल ¨सह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के विकास पर काफी काम हो रहा है। सरकार इस दिशा में सजग है। देश के सभी महाविद्यालयों का सर्वे हो रहा है। इसके तहत कॉलेज में उपलब्ध सुविधा व संसाधन के अलावा मैनपावर, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों की संख्या, शिक्षा की गुणवत्ता आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की जाती है। इसके बाद रिपोर्ट रुसा को भेजी जाती है। रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज की ग्रे¨डग दी जाएगी। ग्रेड के हिसाब से महाविद्यालय को अनुदान दिया जाएगा।
इससे पूर्व बोकारो स्टील सिटी कालेज के प्राचार्य डॉ.एसपी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधा व संसाधन सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। मौके पर डॉ. ठाकुर अशोकानंद ¨सह, डॉ. पीके झा, डॉ. विनोद कुमार ¨सह, डॉ. माधुरी कुमारी, प्रो. देवयानी ¨सह, प्रो. पल्लवी प्रवीण, हसीन अख्तर, कृपानंद मिश्रा, देवेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।