विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी खर्च में इजराइल ने सभी को पछाड़ा

By Edited By:
Published: Fri, 26 Dec 2014 09:17 PM (IST)

बोकारो : चुनाव संपन्न होने के बाद बोकारो और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने अपने खर्च

News Article Hero Image

बोकारो : चुनाव संपन्न होने के बाद बोकारो और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्योरा आयोग को सौंपा। दिए गए ब्योरे के अनुसार बोकारो के झाविमो प्रत्याशी मो. इजराइल अंसारी ने सबसे अधिक 19,77,127 रुपये तो दूसरे नंबर पर कांग्रेस के मंजूर अंसारी ने 14,85,697 रुपये खर्च किए।

चंदनकियारी में कांग्रेस के आषाढ़ी बाउरी ने 13,01,444 रुपये जबकि आजसू के उमाकांत रजक ने 11,83,965 रुपया चुनाव प्रचार में झोंका। चुनाव जीतने वाले बोकारो के भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण ने 7,97,264 रुपये और चंदनकियारी के झाविमो प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी ने 10,54,286 रुपये का खर्च प्रस्तुत किया। बोकारो परिसदन के सभागार में व्यय पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार यादव एवं सदय कुमार की उपस्थिति में प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया।

----------------------

बोकारो विधानसभा क्षेत्र

1. अवधेश सिंह यादव-राजद- 7,18,246

2. मंजूर अंसारी-कांग्रेस- 14,85,697

3. मंतोष कुमार मंडल- निर्दलीय-34,942

4. मनोज कुमार सिंह- निर्दलीय - 48,840

5. अजय सिंह- निर्दलीय- 2,04,095

6. प्रमोद सिंह- निर्दलीय -67,631

7. बुद्धनारायण यादव- निर्दलीय -2,41,856

8. राजकिशोर गोप- निर्दलीय - 56,002

9. ललिता देवी- निर्दलीय - 2,25,638

10. संतोष कुमार महतो- निर्दलीय-47,552

11. समरेश सिंह - निर्दलीय - 5,07,218

12. सहदेव मांझी- निर्दलीय -62,414

13. सुरेशचंद्र महथा- निर्दलीय - 55,361

14. विरंची नारायण- भाजपा - 7,97,264

15. मो. इजराइल अंसारी- झाविमो- 19,77,127

16. मंटू यादव- झामुमो - 7,58,759

17. रणधीर सिंह- एनसीपी-58,662

18. राजेंद्र प्रसाद यादव- भाकपा-1,79,741

19. अशोक चौधरी- जदयू - अज्ञात

20. एनुल अंसारी- फाब्ला -98,776

21. मीर शहजादा- सपा -1,50,519

22. उमेश प्रसाद गुप्ता- निर्दलीय-1,66,482

23. कालीपद सेन- निर्दलीय - अज्ञात

24. राजेश कुमार- निर्दलीय - 6,30,523

25. सीता देवी- निर्दलीय - 14,492

26. देवानंद राम - बसपा - 2,76,424

27. राजेंद्र रवानी - मासस - 1,61,758

28 . गौतम कुमार महतो - निर्दलीय-33,226

--------------------

चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र

1. अमर बाउरी - झाविमो - 10,54,286

2. मोहन दास - बसपा - 23,914

3. हारू रजवार - झामुमो - अज्ञात

4. प्रदीप कुमार दास - निर्दलीय - 22,004

5. बामापद सहिस - मासस - 5,83,412

6. आषाढ़ी बाउरी - कांग्रेस - 13,01,444

7. समर तुरी - सपा - अज्ञात

8. गीता देवी - निर्दलीय -28,153

9. उमाकांत रजक - आजसू - 11,83,965

10. कालीदास बाउरी - निर्दलीय -28,831