भारतीय सभ्यता-संस्कृति की विशिष्ट पहचान
बोकारो : एआरएस बीएड कॉलेज बीएसएल एलएच में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सचिव रामलखन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सभ्यता-संस्कृति की संपूर्ण विश्व में विशिष्ट पहचान है। हर प्रांत की भाषा, परिवेश, तौर-तरीके में विविधता देखने को मिलती है। इसके बावजूद अनेकता में एकता हमारी पहचान है। रंगोली जीवन में खुशियों का रंग बिखेरती है। इसके माध्यम से लोग घरों को सजाते हैं। खुशियां व्यक्त करते हैं।
चेयरपरसन श्रीमती रमिता यादव ने कहा कि रंगोली एक विशिष्ट कला है। कई रंगों के अलावा विभिन्न सामग्रियों के मेल से रंगोली बनाई जाती है। इसके माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया जाता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने तरह-तरह की रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुमन, नजमून, पूजा, पिंकी, किरण, सुनीता आदि ने आकर्षक रंगोली बनाई। मौके पर इशरत जहां, आरसी सोय, आनंद, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।